
बांसवाड़ा, 1 मार्च। सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. झल्लारा इलाके में गरडा गांव के पास बांसवाड़ा से उदयपुर जा रही स्लीपर बस अचानक आग का गोला बन गई. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई. ड्राइवर की सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता से सभी लोग बस से बाहर निकल गए. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
सुबह 6 बजे धुआं उठा, फिर भड़की आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6 बजे बस अपनी रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया. जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता, आग तेजी से फैलने लगी. ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा. यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदकर बाहर आए. कुछ ही देर में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई.

सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रुकवा दिया. नगर परिषद कंट्रोल रूम को सुबह 6 बजे आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उसे काबू करना मुश्किल हो रहा था. स्थिति गंभीर देखते हुए सलूंबर से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक बस का केवल लोहे का ढांचा ही बचा था.

वाहन की लग गई लंबी कतारें
बीच सड़क पर जलती बस और धुएं के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. यात्री और राहगीर करीब डेढ़ से 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे. बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जली बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

