
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिरोही जिले में एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है, रेवदर के अनादरा में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO) ने रिश्वत की रकम पकड़े जाने के डर से अपने बेटे के जरिए जमीन में दबवा दी थी, जिसे एसीबी ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है
परिवादी ने अपनी पत्नी के नाम से ग्राम आमला खेड़ा (अनादरा) में एक आवासीय भूखण्ड खरीदा था. इस प्लॉट पर निर्माण स्वीकृति (NOC) जारी करने और सीमांकन के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीसी रोड पर कानूनी कार्यवाही नहीं करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) लक्ष्मी लाल 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगकर उसे लगातार परेशान कर रहा था
परेशान होकर परिवादी ने एसीबी सिरोही में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी जोधपुर रेंज के डीआईजी भुवन भूषण यादव के निर्देशन और एएसपी रामेश्वरलाल के नेतृत्व में जाल बिछाया गया. जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की राशि दी, आरोपी वी़डीओ लक्ष्मी लाल ने अपने पुत्र अखिलेश कुमार को पैसे देकर मौके से भगा दिया
एसीबी की टीम ने जब वी़डीओ को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की, तो वह टूट गया. उसकी निशानदेही पर उसके बेटे अखिलेश को भी पकड़ा गया. अखिलेश ने कबूला कि उसने पकड़े जाने के डर से रिश्वत के एक लाख रुपये पास ही की कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में जमीन के अंदर गाड़ दिए थे. एसीबी ने मौके पर पहुंचकर गड्ढा खोदकर रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है. एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और वी़डीओ व उसके पुत्र, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

