विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में 82 पशु चिकित्सा संस्थान स्वीकृत, जोराराम कुमावत पशुपालन मंत्री
विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में 82 पशु चिकित्सा संस्थान स्वीकृत, जोराराम कुमावत पशुपालन मंत्री
जयपुर, 10 मार्च।  पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में 2 ब्‍लॉक वेटेरनरी हैल्‍थ ऑफिस, 2 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्‍सालय, 13 पशु चिकित्‍सालय एवं 65 पशु चिकित्‍सा उपकेन्‍द्र सहित कुल 82 पशु चिकित्‍सा संस्थाएं स्‍वीकृत हैं।
 कुमावत ने सदस्य विश्वनाथ मेघवाल के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सदस्य द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होने पर खाजूवाला में एक पशु चिकित्सा उपकेंद्र व एक चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा।
इससे पहले सदस्य द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न के जवाब में पशुपालन मंत्री ने कहा कि नवीन पशु चिकित्‍सा संस्थाएं आवश्‍यकता एवं वित्‍तीय संसाधनों की उपलब्‍धता अनुसार खोली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories