नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में पाली ने बाजी मारी

पाली, 10 मार्च। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश के समस्त संभाग मुख्यालयों पर सोमवार 09 मार्च को नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों के लिये संभाग स्तरीय प्री-सर्विस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पाली जिले के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय में संचालित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों ने बाजी मारी तथा संभाग में विजेता घोषित हुई।
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि एनएचएम के राज्य स्तरीय प्री सर्विस एजुकेशन प्रकोष्ठ द्वारा हर वर्ष तीन चरणों में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है, जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें सभी जिलों मे संचालित नर्सिग प्रशिक्षण केन्द्रों के नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सभी जिलों के नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रथम दो स्थान के विजेता प्रशिक्षणार्थियों की टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि संभाग स्तर पर विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जोधपुर के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित स्कूल ऑफ नर्सिंग में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालोर एंव सिरोही जिले के नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्रों की जिला स्तरीय विजेता टीमों के लिये संभाग स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जोधपुर सम्भाग की बारह टीमों ने भाग लिया, जिसमें पाली जिले के एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों की टीम को विजेता घोषित किया गया, जिन्हें आगामी 13 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर भेजा जाएगा। एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में क्विज की तैयारी कर संभाग स्तरीय क्विज में भाग लेने वाली प्रशिक्षणार्थी क्रमशः नीतु सुथार एवं पूजा को संभाग स्तर पर विजेता घोषित किया गया, जो अब राज्य स्तरीय क्विज में जयपुर में भाग लेने के लिए जाएगी।
एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी ने बताया कि राज्य स्तर पर मिशन निदेशक डॉ.अमित यादव, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर, परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डॉ.तरूण चौधरी तथा प्री सर्विस एज्युकेशन के कन्सल्टैण्ट अरविन्द बाजिया के मार्गदर्शन में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है, जो राज्य में एक अनुठी पहल है। इस प्रकार के आयोजन से नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार होगा, इससे प्रशिक्षणार्थियों में प्रतिस्पर्धा बढेगी तथा कुशल नर्सिंगकर्मी समाज को उपलब्घ हो सकेगें। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में राज्य के सातों संभागों से संभाग स्तरीय विजेता प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगें, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रशिक्षणार्थियों को नगद पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान किये जायेंगें।
प्रधानाचार्य सैनी ने बताया कि जोधपुर सम्भाग में पाली जिले के नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों का विजेता घोषित होना पाली जिले के लिये बहुत ही गौरव की बात है, उन्होनें दोनों विजेता प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी तथा सभी प्रशिक्षकों का आभार प्रकट किया।
मंगलवार को दोनों विजेता प्रशिक्षणार्थियों को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक कमल किशोर गहलोत, रेखा चौधरी, दिनेश कुमार, महेन्द्र कुमार, कोल्ड चैन तकनीशियन राजाराम रोपिया सहित केन्द्र की समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विजेताओं को आगामी जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में भी सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया जायेगा, ताकि छात्राओं का उत्साहवर्धन हो सके तथा अन्य प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

