पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में जयपुर जिला प्रदेश में प्रथम

जयपुर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर जिले में फ्लेगशिप योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अंतर्गत क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल श्रेणी में जयपुर जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत प्राइमरी कलेक्शन ऑफ सॉलिड वेस्ट तथा रिमूवल ऑफ जीवीपी में शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में भी जयपुर जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ऊर्जा विभाग ने राज्य स्तर से आवंटित लक्ष्यों को पूर्ण रूप से हासिल कर लिया है। जबकि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में जिले की द्वितीय रैंक दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त सीटी, पीटी एवं पिंक टॉयलेट श्रेणियों में भी जिला राज्य के शीर्ष तीन में शामिल रहा है। वहीं बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी कार्यक्रमों में भी जिले ने निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना एवं संशोधित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत 33 केवी एवं 11 केवी फीडर के बिफरकेशन कार्य में जयपुर जिले ने राज्य के शीर्ष 5 जिलों में स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के विभिन्न घटकों में भी आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इस उपलब्धि पर जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अधिकारियों की सराहना करते हुए शेष लक्ष्यों को भी शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनमें कार्ययोजना बनाकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पंच गौरव योजना के अंतर्गत जयपुर जिले में ‘एक जिला एक खेल’ के तहत कबड्डी को बढ़ावा देने तथा ‘एक जिला एक उपज’ के अंतर्गत किसानों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लेगशिप योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

