
लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल को लीड कर रहे जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक ने बुधवार को अपनी 15 दिन की भूख हड़ताल खत्म कर दी. उनका यह फैसला उस समय आया जब लेह में हिंसक प्रदर्शन और तोड़-फोड़ की घटनाएं हुईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
युवा पीढ़ी से अपील
सोनम वांगचुक ने कहा कि लेह में हुई हिंसा देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ. उनका कहना था कि हिंसा केवल कुछ समर्थकों की नहीं, बल्कि पूरे लद्दाख की भावनाओं का परिणाम थी. उन्होंने इसे युवा पीढ़ी का ‘भड़ास’ और एक तरह का जनरेशन-जेड रिवोल्यूशन बताया, जो उन्हें सड़कों पर लेकर आया. वांगचुक ने स्पष्ट किया कि आज वहां कोई लोकतांत्रिक मंच नहीं है और उन्होंने लद्दाख की युवा पीढ़ी से अपील की कि वे हिंसा के रास्ते पर न चलें, अन्यथा उनकी पिछले पांच सालों की कोशिशें नाकाम हो जाएंगी
सोनम ने दिया शांति का संदेश
सोनम वांगचुक ने जोर देकर कहा कि सरकार ने शांति का संदेश दिया है और इसे अनसुना नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने दोहराया कि युवा पीढ़ी शांति के रास्ते पर चले ताकि आंदोलन का उद्देश्य पूरा हो सके और लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की मांग शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ सके.
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें
लेह और लद्दाख में प्रदर्शनकारियों की चार प्रमुख मांगें हैं: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए, 6वीं अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, कारगिल और लेह के लिए अलग लोकसभा सीटें बनवाई जाएं, और सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाए.
इन मांगों पर अगली बैठक 6 अक्टूबर को दिल्ली में होगी. याद रहे, साल 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था. उस समय सरकार ने यह आश्वासन भी दिया था कि हालात सामान्य होने पर लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

