विश्व उमियाधाम में आधी रात हुई मां उमिया की महाआरती, 5 हजार लोगों ने गाया ‘वंदे मातरम्’; प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर अहमदाबाद का विश्व उमियाधाम आधी रात हजारों दीपों से जगमगा उठा। यहां प्रधानमंत्री के जन्मदिन के...
जोधपुर नगर निगम में सियासी गणित बदला, 7 निर्दलीय भाजपा के साथ, बहुमत का आंकड़ा 51
जोधपुर। नगर निगम के महापौर चुनाव से पहले जोधपुर में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल गए हैं। वार्ड 50 के पुनर्मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या 45 हो गई। इसके बाद सात निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ आने की जानकारी सामने आई है। इससे भाजपा...
स्वच्छ सुमेरपुर के संकल्प में विद्यार्थियों की रचनात्मक भागीदारी
सुमेरपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत नगर पालिका मंडल सुमेरपुर की ओर से विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से रंगोली, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता, स्वच्छ विद्यालय परिसर और जागरूक समाज का संदेश दिया। विद्यार्थियों...
सिरोही में सभापति चुनाव से पहले हंगामा, भाजपा की आपत्ति खारिज; रितु जैन का नामांकन बरकरार
सिरोही। नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस की सभापति पद की प्रत्याशी रितु जैन के नामांकन को खारिज करने की मांग को लेकर भाजपा की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिसे दोनों पक्षों की...
पाली मेयर चुनाव में नया मोड़: प्रदीप हिंगड़ बोले- ‘मेरे साथ कुठाराघात हुआ, राजबाला निर्दलीय लड़ेगी’
पाली। नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर और पेचीदा हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय दावेदार मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल करने वाली राजबाला हिंगड़ के पति और पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ ने अब खुलकर पार्टी से...
तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बिजली पोल को मारी टक्कर, 100 फीट तक घसीटता ले गया
पाली। शहर के सूरजपोल चौराहे के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने डिवाइडर के पास लगे बिजली के पोल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पोल सड़क पर गिर गया और वाहन उसे करीब 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद चालक मिनी...
पाली में अपराध के मुद्दे पर विधायक भीमराज भाटी का ऐलान, शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन
पाली। कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने गुरुवार शाम सेवा केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार से कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। विधायक भाटी ने कहा कि दिनदहाड़े उनके भाई के साथ मारपीट...
शिवगंज : अंबिका चौक मित्र मंडल ने हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ की बप्पा की स्थापना
शिवगंज। अंबिका चौक मित्र मंडल एवं शहरवासियों की ओर से हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी भगवान गणेश की स्थापना बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। गणेशोत्सव को लेकर अंबिका चौक पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में...
पीचावा में मेघवाल समाज का सम्मेलन उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न
पीचावा। मेघवाल समाज का सम्मेलन पीचावा में उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पाली जिले सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन के दौरान समाजबंधुओं ने सामाजिक एकता, अखंडता, शिक्षा और समाज को विभिन्न क्षेत्रों...
शिवगंज पालिकाध्यक्ष चुनाव में सियासी घमासान, भाजपा से कुंदनमल तो राजेश सोनी मैदान में
शिवगंज। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शिवगंज की सियासत में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। भाजपा की ओर से कुंदनमल अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि दूसरी ओर राजेश सोनी ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। राजेश सोनी के नामांकन...













