
राजस्थान के टोंक जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम को साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई. जिले के जेल रोड स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की. यह बवाल कोचिंग संचालक के जरिए एक नाबालिग छात्रा के साथ पिछले एक महीने से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद हुआ. इतना ही नहीं उन्होंने छात्रा पर तेजाब डालने और अपहरण करने की धमकी भी दी थी. इसके बाद छात्रा ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था पीड़ित नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार देर रात थाना कोतवाली में पांच युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि आमिर मेवाती, ताहिर मेवाती, राहिल मेवाती, हमीद मेवाती समेत पांच युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहे थे
गुस्से में स्थानीय हिंदू संगठन
छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना पुलिस और डीएसपी राजेश विद्यार्थी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.वही इलाके में लगातार घट रही ऐसी घटनाओं के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है बताया गया कि छात्रा पिछले कई दिनों से इन हरकतों से परेशान थी. उसने कोचिंग संचालक को इसकी जानकारी दी. जब कोचिंग संचालक हेमराज और स्टाफ ने मामले की सत्यता जानने के बाद शुक्रवार की शाम आरोपी युवक को पकड़ा और विरोध जताया, तो आरोपी युवक ने अपने साथियों को बुला लिया. आरोप है कि ये सभी युवक हथियारों से लैस होकर कोचिंग सेंटर पर पहुँचे, वहाँ तोड़फोड़ की और कोचिंग संचालक एवं स्टाफ को बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी नेता विजय चौधरी और गौरव चारण समेत कई भाजपा पदाधिकारी और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है.प्रतिनिधियों ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर टोंक में भी रोमियो स्क्वॉड का गठन करने की मांग की
पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन को भी दी थी सूचना
मामले की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि पीड़िता ने परेशान होकर शुक्रवार की सुबह ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी छेड़छाड़ की सूचना दी थी. डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने घटना की जानकारी लेने के बाद बताया कि पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और पाँचों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है
यह भी पढ़ें;
‘बलात्कारी हमें मंज़ूर नहीं’ मेवाराम जैन की वापसी पर कांग्रेस में भयंकर टकराव; बाड़मेर में लगे होर्डिंग्स
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

