
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की चुनावी रैली के दौरान शनिवार रात (27 सितंबर, 2025) बड़ा हादसा हो गया. अचानक मची भगदड़ में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस घटना को लेकर अब तक यह बड़े अपडेट्स सामने आए हैं…
बिजली गुल होते ही मची अफरा-तफरी
यह रैली वेलुसामीपुरम में शाम लगभग 7:20 बजे शुरू हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय का भाषण चल रहा था, तभी अचानक बिजली चली गई और पूरा मैदान अंधेरे में डूब गया. हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दर्जनों लोग दबकर गिर पड़े. मरने वालों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं.
तय सीमा से दोगुनी भीड़ जुटी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रैली में भीड़ का अनुमान शुरुआती आंकड़ों से कहीं ज्यादा रहा. प्रशासन ने 30,000 लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार करीब 60,000 लोग पहुंच गए. यह आयोजन स्थल पहले करूर के मध्य में होना था, लेकिन भीड़ और यातायात को लेकर चेतावनी के बाद इसे बदला गया था
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
जिला प्रशासन ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी. भीड़ नियंत्रण में चूक साफ नजर आ रही है.’
पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा
सूत्रों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने पर विचार किया जा रहा है.
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी जताई संवेदना
राष्ट्रपति मुर्मू ने घटना पर कहा, ‘तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जान-माल की हानि के बारे में जानकर दुःख हुआ. मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं
यह भी पढ़ेंः
तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 31 लोगों की मौत, जानें क्यों बेकाबू हुई भीड़
बरेली बवाल पर योगी बोले-मौलाना भूल गया किसका शासन है:ऐसा सबक सिखाएंगे, तुम्हारी पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

