
तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय थलापति की रैली में मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस बीच हादसे पर एक्टर विजय का पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मेरा दिल टूट गया. मैं दर्द से तड़प रहा हूं.
टीवीके चीफ विजय ने कहा, ‘मेरा दिल टूट गया है, मैं असहनीय दर्द और शोक में तड़प रहा हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं करूर में जान गंवाने वाले अपने भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति प्रकट करता हूं और मैं अस्पताल में इलाजरत घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं.’
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के नेतृत्व में आयोजित एक रैली में शनिवार (27 सितंबर, 2025) को भगदड़ मचने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, भगदड़ में 45 से अधिक घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने यह जानकारी दी
एम्बुलेंस को भीड़-भाड़ वाली सड़क से होते हुए घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. विजय ने स्थिति को समझते हुए अपना भाषण निर्धारित समय से पहले ही समाप्त कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि ‘करूर से मिली जानकारी चिंताजनक’ है. स्टालिन रविवार को करुर जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और जिलाधिकारी को हरसंभव सहायता प्रदान करने की सलाह दी. उन्होंने मंत्री अन्बिल महेश को भी सहायता प्रदान करने के लिए करूर जाने को कहा है. घटना की सूचना पर मंत्री, शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए हैं.
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है. स्टालिन ने करूर में आम जनता से चिकित्सकों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की
यह भी पढ़ेंः
एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 36 लोगों की मौत, बेकाबू भीड़ बनी हादसे की वजह | जानें बड़े अपडेट
तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 31 लोगों की मौत, जानें क्यों बेकाबू हुई भीड़
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

