
तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार (27 सितंबर) को अभिनेता और राजनीतिक नेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 39 लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा 95 से अधिक लोग घायल हुए और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है डीजीपी (इन-चार्ज) जी. वेंकटरमन ने बताया कि रैली के आयोजकों ने लगभग 10,000 लोगों के लिए मैदान मांगा था, लेकिन 27,000 लोग इकट्ठा हो गए. TVK की पिछली रैलियों में भीड़ अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन इस बार भारी संख्या में लोग पहुंचे. रैली के लिए अनुमति दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक की दी गई थी, लेकिन लोग सुबह 11 बजे से ही जमा होना शुरू हो गए थे

विजय की देर से आने की वजह से हुई भगदड़
टीवीके पार्टी ने घोषणा की थी कि विजय दोपहर 12 बजे तक रैली स्थल पर पहुंचेंगे. लेकिन वे शाम 7:40 बजे पहुंचे. डीजीपी ने कहा कि तब तक भीड़ कई घंटे से तपती धूप में इंतजार कर रही थी और उनके पास पर्याप्त भोजन और पानी नहीं था
हादसे के दौरान भारी भीड़ में लोग बेहोश होने लगे और गिर पड़े. कई महिलाएं और बच्चे घायल हुए. भगदड़ के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते और झोपड़ियों में घुसते दिख रहे हैं. कुछ वीडियो में महिलाएं और बच्चे करुण क्रंदन कर रहे हैं. विजय ने अपनी भाषण को बीच में रोका और घायल समर्थकों को पानी की बोतलें दीं, साथ ही पुलिस से मदद की अपील की
रैली में 500 पुलिसकर्मी थे तैनात
डीजीपी वेंकटरमन ने कहा कि रैली में लगभग 500 पुलिसकर्मी तैनात थे. विजय ने पुलिस के काम की सराहना की, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने की चेतावनी दी. करूर के लिए एडीजीपी डेविडसन ऐरवथम, 3 पुलिस महानिरीक्षक, 2 डीआईजी, 10 एसपी और 2000 पुलिसकर्मी भेजे गए. वहीं, चेन्नई में विजय के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
राज्य सरकार ने हादसे की जांच के दिए आदेश
राज्य सरकार ने हादसे की जांच के लिए एक वन-मैन कमीशन गठित किया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और राहत तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए मंत्री मा. सुब्रमणियन को नियुक्त किया है.
विजय की आई प्रतिक्रिया
विजय ने सोशल मीडिया पर कहा, “मेरा दिल टूट गया है. मैं अत्यधिक दर्द और शोक में हूं. करूर में अपने भाइयों और बहनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
ये भी पढ़ें-
तमिलनाडु के करूर में रैली में भगदड़ से 36 लोगों की मौत, AAP बोली- ‘ये बेहद…’
Actor Vijay’s first reaction on the stampede accident at Karur rally तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय थलापति की रैली में मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत, भगदड़ हादसे पर एक्टर विजय का पहला रिएक्शन, ‘मेरा दिल टूट गया, दर्द से तड़प रहा हूं
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

