कच्चे तेल में गिरावट और शेयर बाजार में तेजी के बीच मजबूत हुआ रुपया, डॉलर को मिली करारी शिकस्त
कच्चे तेल में गिरावट और शेयर बाजार में तेजी के बीच मजबूत हुआ रुपया, डॉलर को मिली करारी शिकस्त

पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी डॉलर में मजबूती और भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया दबाव में था. हालांकि, ऑल टाइम लो से उबरते हुए हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार 30 सितंबर 2025 को रुपये में मजबूती देखी गई. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक धारणा के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 88.72 पर पहुंच गया.

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट (मुद्रा और जिंस) अनुज चौधरी का कहना है कि उनका अनुमान है कि कमजोर घरेलू बाजारों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया कमजोर बना रहेगा। आयातकों की मासांत की डॉलर मांग भी रुपये पर दबाव डाल सकती है. हालांकि, डॉलर में कमजोरी और रिजर्व बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से निचले स्तरों पर रुपये को सहारा मिल सकता है

रुपये में आई मजबूती

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, डॉलर में मामूली मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी ने रुपये की तेजी को सीमित रखा. वहीं, निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा बुधवार को की जाएगी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.73 पर खुला और फिर 88.72 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है. सोमवार को रुपया 88.75 पर बंद हुआ था.

शेयर बाजार में तेजी

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़कर 97.94 पर पहुंच गया. घरेलू शेयर बाजार में बीएसई परस 30 अंकों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 312.88 अंक चढ़कर 80,677.82 पर खुला. जबकि, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 96.90 अंक उछलकर 24,731.80 पर पहुंच गया. आज के टॉप गेनर्स में टाइटन, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर्स है. इसके अलावा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे. उन्होंने शुद्ध रूप से 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

ये भी पढ़ें: सात दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, 250 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 24500 के पार 

जानें इनका आपकी जिंदगी और जेब पर क्या असर होगा? 1 अक्टूबर, 2025 से बदल जाएंगे कई बड़े नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories