
राजस्थान में सरकारी योजना के तहत दिए जाने वाले कफ सिरप को पीने से बच्चों की मौत और बीमार होने पर राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने सवाल उठाया है हालांकि राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि दवा बिलकुल सही है, और इसकी जांच करवा ली गई है
राजेंद्र राठौड़ ने एक मिडिया चेनल से बात करते हुए कहा कि वह 8 साल स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं और उनके मन में अभी जो हो रहा है उसे देखकर पीड़ा हो रही है. उन्होंने कहा,”दवा का बनना, दवा का फैक्ट्री से निकलना, दवा का विभिन्न एजेंसियों द्वारा सर्टिफिकेट जारी करना, और उसके बाद दवा से इस तरह से बच्चों की मौत हो जाना एक बहुत गंभीर बात है, और इसके बाद ये कहना कि दवा मानक स्तर की थी, ये कहीं ना कहीं सिस्टम में कमी को दिखाता है.”
राठौड़ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर पर्दा नहीं डालना चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा,”जिस भी लैब ने इस लैब को मान्यता दी, और इससे एक महीने पहले इस दवा कंपनी में सॉल्ट की मात्रा शून्य पाई गई थी तभी उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाना चाहिए था. ये क्यों नहीं हुआ इसकी जांच होनी चाहिए.”
पूर्व मंत्री ने कहा कि यह मुद्दा इसलिए गंभीर है क्योंकि यह सरकारी मुफ्त दवा की योजना राजस्थान की सबसे बड़ी योजना है. उन्होंने कहा,”ऐसे में एक दवा की इस तरह से शिकायत पाए जाने से लोगों के मन में सभी दवाओं को लेकर संदेह पैदा होगा. इसलिए इसकी जांच की जानी चाहिए.”
राजेंद्र राठौड़ ने इससे पहले आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक पोस्ट में इसे लेकर सवाल उठाया. इसमें राठौड़ ने लिखा – “राजस्थान में खांसी की सिरप पीने से कई मासूम बच्चों की मौत की घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं. जिस केयसंस फार्मा कंपनी की सिरप से बच्चों की मौत हुई उसे पहले भी कई बार ब्लैकलिस्टेड किया जा चुका है. प्रदेश में नकली दवाओं को लेकर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट,1940 बना हुआ है. इसके अनुसार यदि किसी दवा में बताए गए 3-4 रसायनों (सॉल्ट्स) में से एक भी जांच में अनुपस्थित पाया जाता है तो उस दवा को नकली माना जाएगा. सबसे गंभीर बात यह है कि फूड सेफ्टी ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 की परिभाषा तक बदल दी गई ताकि दोषी कंपनियों को बचाया जा सके.”
ये भी पढ़ें-:
राजस्थान बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत,घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 35-50 पैसे प्रति यूनिट की राहत
डेक्स्ट्रोमेथोर्फन कफ सिरप को जांच रिपोर्ट में क्लिन चिट, कफ सिरप मामले में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- परिजनों की गलती…
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

