दिवंगत कांग्रेस नेता डूडी की अंतिम यात्रा, गहलोत- डोटासरा पूर्व मंत्री बीडी कल्ला समेत कई कांग्रेस नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे
दिवंगत कांग्रेस नेता डूडी की अंतिम यात्रा, गहलोत- डोटासरा पूर्व मंत्री बीडी कल्ला समेत कई कांग्रेस नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन हो गया. ब्रेन स्ट्रोक के बाद पिछले दो साल से कोमा में थे और उन्होंने शुक्रवार देर रात घर पर ही आखिरी सांस ली. नोखा के बिरमसर गांव में जन्मे डूडी का राजनीतिक सफर पंचायत से शुरू हुआ, फिर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हो गए थे

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मंत्री बीडी कल्ला समेत कई कांग्रेस नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. इसके अलावा खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा भी पहुंचे हैं. कुछ ही देर में दिवंगत कांग्रेस नेता डूडी की अंतिम यात्रा निकाली जायेगी।

प्रदेश में किसानों की बुलंद आवाज रहे डूडी पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. अगस्त-2023 में डूडी को ब्रेन हैमरेज हुआ था, तब से वे कोमा में थे. उन्हें पहले जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया. हाल ही में उन्हें बीकानेर वापस लाया गया था

यह भी पढ़ें-

धर्मशाला तोड़ने के आदेश पर 36 कॉम का विरोध, सुमेरपुर माली समाज की बैठक, 6 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना प्रदर्शन में आने की अपील

अफेयर के शक में एक महिला को पेड़ से बांधकर ईंट-डंडे से जमकर मारपीट, जख्मों पर नमक छिड़का , हमलावर मां-बेटे मौके से फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories