
जैसलमेर में मंगलवार को दोपहर में बड़ा हादसा हो गया. जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार कई यात्री झुलस गए हैं. झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है. इस भीषण बस हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा से लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं, जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से एक बस जोधपुर के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान जोधपुर रोड पर थईयात के पास अचानक बस में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि वार म्यूजियम के पास बस में आग लगने से उसमें सवार कई लोग चपेट में गए. हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 3 एम्बुलेंस में घायलों को जवाहिर अस्पताल ले जाया गया
अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम और ASP कैलाशदान जुगतावत सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद हैं. अब तक 17 घायलों को जवाहिर अस्पताल लाया गया. वहीं, 9 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार, बस में कुल 57 लोग सवार थे. आग का कारण सम्भवत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्प डेस्क जारी किया है. घटना स्थल पर सेना ने मोर्चा संभाल रखा है. मौत की संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है
जैसलमेर जिला प्रशासन ने निजी बस में भीषण आग लगने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. प्रशासन की ओर से कहा गया कि जिला प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गया है और राहत- बचाव कार्य तत्परता से किए जा रहे हैं. प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की सहायता में जुटी हुई हैं. घायलों का जवाहिर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हेल्पलाइन नंबर जारी
- 9414801400,
- 8003101400
- 02992-252201
- 02992-255055
बस में लगी भीषण आग से हुए हादसे पर राजस्थान के तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने हादसे पर दुख जताया है. जूली ने एक्स पर लिखा कि जैसलमेर में चलती बस में आग लगने से अनेक लोगों की दर्दनाक मृत्यु एवं कईयों के घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. डोटासरा ने कहा कि जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में आगजनी की घटना से भारी जनहानि एवं कई लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

