
बालोतरा के सिणधरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बालोतरा–सिणधरी मेगा हाईवे पर सड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहनों में आग लग गई और स्कॉर्पियो में सवार पांच दोस्तों में से चार मौके पर ही जिंदा जल गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे बालोतरा हॉस्पिटल में रैफर किया गया है।
हादसा रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ जब हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर के बाद धमाके के साथ आग फैल गई, जिससे कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक लपटें आसमान छू रही थीं और अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए।
पुलिस के अनुसार हादसे में मृत हुए सभी युवक गुड़ामालानी उपखंड के डाबड़ गांव के रहने वाले थे। ये पांचों दोस्त बुधवार देर शाम किसी काम से सिणधरी गए थे और वहां से रात करीब 12 बजे के बाद वे अपनी स्कॉर्पियो में घर लौट रहे थे। सड़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
कुछ ही देर में सिणधरी पुलिस, आरजीटी कंपनी और बालोतरा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक स्कॉर्पियो और ट्रेलर दोनों जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे।
हादसे में मोहनसिंह, शंभूसिंह, पांचाराम और प्रकाश चारों निवासी डाबड़ (थाना गुड़ामालानी, जिला बाड़मेर) की मौके पर जलकर मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो चालक दिलीपसिंह पुत्र मगसिंह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे सिणधरी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बालोतरा रैफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

