
पाली जिले के धर्मधारी गांव में रविवार शाम को नम आंखों से 32 साल की खुशबू राजपुरोहित का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले गांव की गलियों से खुशबू की अंतिम यात्रा निकली तो सभी की आंखें नम हो गई। खुशबू के परिवार के दुख में सहभागी बनते हुए गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। गांव के श्मशान घाट में खुशबू का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान खुशबू के पिता अमरसिंह को ग्रामीणों ने संभाला। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग शामिल हुए।

पति और ससुर की गिरफ्तारी बाद उठाया शव
24 अक्टूबर को जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान खुशबू राजपुरोहित की मौत हो गई थी। पीहर पक्ष ने मृतका के पति हर्षित सिंह सहित ससुराल पक्ष पर खुशबू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। और आरोपियों की गिरफ्तारी की बाद ही शव पोस्टमॉर्टम करवाने की बात कहते हुए धरने पर बैठे गए थे।
पुलिस ने 25 अक्टूबर की शाम को खुशबू के पति और ससुर को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। इसके बाद खुशबू के परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। 26 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम बाद शव मिलने पर परिजन उसे पाली जिले के धर्मधारी गांव लाए, जहां विधि-विधान से खुशबू का अंतिम संस्कार किया गया।

बच्चा नहीं होने और दहेज कम लाने का देते थे ताने पाली शहर जिले के धर्मधारी हाल पाली के जवाहर नगर रहने वाले व्यापारी अमरसिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू की शादी मई 2022 में पिलोवनी हाल जोधपुर निवासी हर्षित सिंह पुत्र चंदनसिंह के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। हर्षित सिंह का जयपुर में सोलर का बिजनेस है।
मृतका के भाई इन्द्रजीत का आरोप है कि शादी के कुछ समय तो सबकुछ ठीक चल रहा था। फिर धीरे-धीरे रिश्ते बिगड़ने लगे। खुशबू के कहने के बाद भी हर्षित उसे अपने साथ जयपुर नहीं ले जा रहा था और कभी महीने में तो कभी दो महीने में एक बार जोधपुर आता था। खुशबू को बच्चा नहीं होने और दहेज कम लाने को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोग ताने देते थे।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

