पाली में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस हाईवे पर टैंकर से टक्कर, हाइवे पर घायलों की चीख-पुकार, हाईवे पर बस चढ़ते ही हुआ हादसा
पाली में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस हाईवे पर टैंकर से टक्कर,  हाइवे पर घायलों की चीख-पुकार, हाईवे पर बस चढ़ते ही हुआ हादसा

पाली में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस हाईवे पर टैंकर से टकरा गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पाली जिले के सिरियारी से जयपुर के लिए नियमित चलने वाली रोडवेज बस सोमवार सुबह जयपुर के लिए जा रही थी। हाईवे पर सांडिया गांव के पास सुबह करीब 7 बजे बस जैसे ही हाईवे पर ड्राइवर ने चढ़ाई, तेज रफ्तार से आ रहाे टैंकर से बस टकरा गई।

पाली के चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव के पास हाईवे पर हुए हादसे के बाद सड़क पर बिखरे पड़े गाड़ी के पार्ट्स।

इस हादसे में बस में बैठे करीब 15 यात्री घायल हो गए। किसी के सिर पर तो किसी के हाथ-पांव में चोटें आई। घायल यात्री दर्द से चीख उड़े। जिनकी चीख-पुकार सुनकर सांडिया गांव के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए सोजत भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर चंडावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पाली में बस-टैंकर भिड़ंत, 15 यात्री घायल,सांडिया गांव के पास हुआ हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories