
सीकर जिले में गुरुवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने किसानों की फसल बर्बादी पर मुआवजा, पीने के पानी की कमी, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे बड़े मुद्दों पर जोरदार विरोध जताया. जयपुर रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी में हुई इस विशाल आमसभा में हजारों किसान, मजदूर, युवा महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. सभा की अगुवाई माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं सांसद अमराराम राज्य कमेटी सचिव किशन पारीक और पूर्व विधायक पेमाराम ने की. लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार को आम लोगों के खिलाफ बताते हुए तीखे हमले किए. वक्ताओं ने कहा कि सरकार जल्द इन समस्याओं का हल निकाले वरना बड़ा आंदोलन होगा

सांसद अमराराम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार जैसी कोई चीज नहीं बची है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शेखावाटी संभाग और नीमकाथाना जिले को खत्म कर दिया. जल जीवन मिशन योजना के लिए 8 हजार करोड़ रुपये की योजना ठप पड़ी है. दो साल हो गए लेकिन सीकर और झुंझुनू को एक रुपया भी नहीं मिला. मुख्यमंत्री नौ बार सीकर आए लेकिन सिर्फ बातों से पानी पिलाने की कोशिश कर रहे हैं. अमराराम ने बताया कि मानसून में शेखावाटी की फसलें बुरी तरह बर्बाद हुईं लेकिन सरकार ने मुआवजा नहीं दिया. सीकर में 50-60 प्रतिशत फसलें नष्ट हुईं पर सरकार सिर्फ तीन प्रतिशत बता रही है. एमएसपी पर फसलों की खरीद भी ठीक से नहीं हो रही

यह हैं मुख्य मांगे:-
1.फसल खराबा का पूरा मुआवजा दो, किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करो.
2.सीकर जिले के सभी गांवों व कस्बे में पेयजल की उचित व्यवस्था करो.
3.जल जीवन मिशन योजना में राज्य सरकार अपने हिस्सों का आधा पैसा 4000 करोड़ रुपए जमा करवाए.
4.बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाये.
5.सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाये, नये रोजगार सृजन कर बेरोजगारी खत्म करो.
6.महंगाई पर रोक लगाई जाये, पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम किया जाये.
7.दलितों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाई जाए
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

