
गुरुवार (30 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक हुई. इस दौरान महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पूंछरी का लौठा और तनोट माता मंदिर के विकास एवं पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन धरोहरों और धार्मिक पर्यटक स्थलों के विकास एवं पुनर्विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए
उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन से आमजन को परिचित कराने और उनके शौर्य की गाथा जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रही है. इस सर्किट में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थल चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर और उदयपुर को शामिल किया गया है. इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चावंड में महाराणा प्रताप के समाधि स्थल को सुनियोजित रूप से विकसित किया जाए. ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को उचित सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने प्रवेश द्वार और ब्रिज निर्माण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां समग्र विकास किया जाए. साथ ही हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप के स्वामीभक्त घोड़े चेतक के ऐतिहासिक एवं विशाल स्मारक की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर के पुनर्विकास कार्यों के संबंध में भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा, “यह स्थल आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ देशभक्ति और सीमा सुरक्षा की भावना से भी जुड़ा है. श्रद्धालुओं के ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, मंदिर के प्रवेश द्वार, धर्मशाला और संपर्क सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए. तनोट माता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और धार्मिक वातावरण मिले, यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.”
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

