
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह राजस्थान की राजधानी जयपुर में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया जयपुर के यूनिटी मार्च में जनता और युवाओं को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया. सीएम भजनलाल ने कहा, ‘सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत की रियासतों को एकजुट करके एक सशक्त और एकीकृत राष्ट्र का निर्माण किया, वह दूरदर्शिता का प्रतीक था
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे कहा, ‘जो काम सरदार वल्लभभाई पटेल ने अधूरा छोड़ा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर पूरा किया है. आज का एकीकृत भारत सरदार पटेल के सपनों को साकार करता है. पटेल की कूटनीति, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत अखण्ड है
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में आज के युवाओं को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्धता से काम कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सरदार पटेल के अभियान को महत्वपूर्ण कड़ी बताया
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, पूरे राजस्थान में ‘यूनिटी मार्च’ (एकता मार्च) आयोजित किए जाएंगे. 31 अक्टूबर की सुबह जयपुर के गांधी सर्किल से एकता मार्च का भव्य शुभारंभ हुआ है. यह एकता मार्च गांधी सर्किल से बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति पहुंचेगी. इस पदयात्रा में सीएम के अलावा, प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, विभिन्न कर्मचारी संघ, एनजीओ, राजकीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

