
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पशुपालकों को मुफ्त पशुधन बीमा का वादा तो किया था, लेकिन दो वर्षों में उस पर कोई ठोस कार्य नहीं किया है. यह वादा अब केवल घोषणाओं तक सीमित रह गया है
जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कामधेनु पशु बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, केवल सर्वे का कार्य शेष था लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा ने उस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया. लगभग एक वर्ष तक कोई नई पशु बीमा योजना शुरू नहीं की गई, जिससे लाखों पशुपालकों को नुकसान झेलना पड़ा
उन्होंने कहा कि 2024-25 की बजट घोषणा को अत्यंत धीमी गति से लागू किया गया और अब 2025-26 में केवल सीमा बढ़ाने की घोषणा करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है. हमारी सरकार के समय लगभग 80 लाख पशुओं का बीमा पंजीकरण किया गया था जबकि भाजपा शासन में यह संख्या घटकर मात्र 20 लाख रह गई है
उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा सरकार की किसानों और पशुपालकों के प्रति असंवेदनशील मानसिकता को उजागर करता है. राजस्थान देश का दूसरा सबसे अधिक पशुधन वाला राज्य है, परंतु भाजपा ने इस वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में देखा. वादे तो कर दिए, लेकिन उन वादों में अब जान नहीं बची है. टीकाराम जूली ने मांग की कि राज्य सरकार शीघ्र प्रभाव से व्यापक पशुधन बीमा योजना लागू करे और प्रदेश के पशुपालकों के नुकसान की भरपाई करे
नेता प्रतिपक्ष ने अखबारों में इस विषय पर छापे गए आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि अब तक लगभग 9000 पशु बीमा दावे पेश हुए हैं, जिनमें से केवल 700 दावे ही स्वीकृत किए गए हैं यानी 10% से भी कम. यह भाजपा के वादों और उनके अमल के बीच की दूरी को स्पष्ट दिखाता है

Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

