
बिहार के सहरसा और लखीसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित करते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने सोमवार (3 नवंबर 2025) को कहा, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘मेरा सुझाव है कि प्रधानमंत्री एक नया मंत्रालय बना दें और उसका नाम अपमान मंत्रालय रखें ताकि उनका समय व्यर्थ न हो. वह बड़ी-बड़ी सूचियां निकाल देते हैं कि इसने गाली दी, उसने गाली दी, अपमान किया. वह खुद क्या सूची बनाएंगे, यह अपमान मंत्रालय बना देगा.’’ प्रियंका गांधी ने दावा किया कि बिहार में 65 लाख से ज्यादा लोगों के वोट काट दिए गए, जिसका मतलब है कि इन लोगों के अधिकार खत्म कर दिए गए
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हमेशा अतीत की बात करते हैं. ये लोग हमेशा कहीं न कहीं से किसी के अपमान की बात निकाल लेते हैं. कर्नाटक में कहा कि विपक्ष ने कर्नाटक का अपमान किया. पश्चिम बंगाल में गए तो पश्चिम बंगाल के अपमान की बात की. बिहार में कह रहे हैं कि विपक्षी दल बिहार का अपमान कर रहे हैं
उन्होंने कहा, ‘‘वोट जनता को कई सारे अधिकार देता है और अगर यही चला जाएगा तो आपके पास कुछ नहीं बचेगा. वोट चोरी जनता के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है.’’ कांग्रेस नेता ने बिहार सरकार की महिलाओं से संबंधित योजना का हवाला देते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिहार चुनाव से हफ्ते भर पहले महिलाओं को 10 हजार रुपया देने की घोषणा करते हैं. ये 10 हजार रुपया 20 साल से कहां थे?’’
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और जेडीयू की नीयत साफ नहीं है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी ने सारे बड़े उद्योग अपने दोस्तों को दे दिए हैं. अडानी को एक रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बिहार की जमीन दे दी गई, लेकिन आप वो जमीन लेने जाएंगे तो आपको लोन लेना पड़ेगा. वहीं आपका लोन कभी माफ भी नहीं होगा, लेकिन पीएम मोदी के दोस्तों के हजारों करोड़ों रुपए माफ हो जाते हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोसी नदी में हर साल बाढ़ आती है. इससे बहुत सारे लोगों को दिक्कत होती है और भारी नुकसान झेलना पड़ता है. पहले जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता था. इसमें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती थी, लेकिन आज कुछ नहीं मिलता
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार से 10 हजार रुपये ले लें, लेकिन एनडीए को वोट कतई न दें क्योंकि इस सरकार की नीयत साफ नहीं है और यह 10 हजार रुपया राजनीतिक घूस है. प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि बिहार में कोई डबल इंजन सरकार नहीं है, बल्कि सिंगल इंजन सरकार है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चला रहे हैं
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

