
किशनगढ़-हरमाड़ा रोड स्थित एक प्राइवेट पार्किंग में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रेलर लपटों में घिर गया। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
इस भयावह अग्निकांड में ट्रेलर के केबिन में सो रहे ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान कुचील निवासी 35 वर्षीय मुकेश रेगर के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से खाक हो चुका था
![]()
जानकारी के अनुसार किशनगढ़ के हरमाड़ा रोड स्थित एक निजी ट्रक पार्किंग में ट्रेलर खड़ा था। रात में चालक मुकेश रैगर ट्रेलर के केबिन में सो गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से ट्रेलर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन में ही बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब ट्रेलर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने मृतक ड्राइवर का जला हुआ शव केबिन से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच में जुट गई है कि अज्ञात कारणों से ट्रेलर में आग कैसे लगी और क्या यह कोई दुर्घटनावश आग थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था?

गांधीनगर थाना पुलिस ने मृतक मुकेश रैगर के शव को राजकीय वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही पार्किंग क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी और क्या कोई लापरवाही हुई थी।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

