
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भरतपुर जिला स्तरीय समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने उच्चैन एसडीएम धारा मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उच्चैन एसडीएम धारा मीणा ने रात्रि चौपाल के दौरान हुए विवाद में भाजपा नेता दिनेश भातरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी कार्रवाई से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आयोजित वंदे मातरम समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश रावत की मौजूदगी में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
बढ़ते हंगामे को देखते हुए जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत, कलेक्टर और एसपी ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की और किसी तरह कार्यक्रम को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया। बाद में मंत्री रावत ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी बात सुनी।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक एसडीएम धारा मीणा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस पर मंत्री सुरेश रावत ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। मंत्री के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

