
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है. शनिवार को उन्होंने पिपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्यामबाबू प्रसाद यादव के पक्ष में जनसभा कर कमल खिलाने की अपील की सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस राम को नकारती थी, राजद राम मंदिर निर्माण की रथ यात्रा को रोकती थी, समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाकर लहुलूहान करती थी. जब रामभक्त कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. कांग्रेस, राजद व सपा सरकारें रामभक्तों पर गोली-लाठी चलाती थीं, तब भी रामभक्त कहता था कि लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. यूपी में एनडीए सरकार बनी तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि, रैनबसेरा निषादराज, रसोई मां शबरी के नाम पर बनी है. सीतामढ़ी में भी मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. कांग्रेस और महागठबंधन वाले भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं. सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें वोट देकर जाया नहीं करना चाहिए
सीएम योगी ने कहा कि जिस बिहार ने दुनिया को ज्ञान दिया. उसे राजद, नक्सलवाद व माओवादियों के गठबंधन ने साक्षरता में पीछे ढकेल दिया. नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा. अपनी प्रतिभा व मेधा के लिए जगविख्यात बिहार का नौजवान पहचान के लिए मोहताज हुआ तो इसकी दोषी कांग्रेस, राजद व ए माले है.
सीएम योगी ने कहा कि 20 वर्ष में नीतीश बाबू के नेतृत्व में नए बिहार का स्वरूप दिख रहा है. बिहार जिसका हकदार था, वह हर कार्य आज यहां हो रहा है. जो कार्य 30-50 वर्ष पहले होना चाहिए था, वह कार्य पिछले 20 वर्ष से हो रहा है. 11 वर्ष के अंदर इसमें और तेजी आई है. बिहार में अब सड़क, बिजली, एयरपोर्ट, एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला है. बिहार में रोजगार, सुरक्षा, सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं.
सीएम योगी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया. बोले कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदला है. मोदी जी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं, जबकि राजद वाले पशुओं का भी चारा खा गए थे. एनडीए रोजगार के साथ ही पंच गारंटी (आवास, बिजली, राशन, स्वास्थ्य, पानी) भी दे रही है
सीएम योगी ने कहा कि एक ओर विकास, विरासत का सम्मान, गरीब कल्याण है तो दूसरी ओर अपराध, अपराधियों, नक्सलवाद, माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. पीएम मोदी ने कहा कि मार्च 2026 तक माओवाद व नक्सलवाद को भारत की धरती से सर्वदा समाप्त कर देना है.
सीएम ने पिपरा के लोगों से अपील की कि किसी नक्सलवादी को वोट नहीं देना है. नक्सलवाद, अराजकता को फिर से नहीं आने देना है. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने के लिए रामजानकी मार्ग बन रहा है और गोरखपुर से सिलीगुड़ी वाले मार्ग में मोतिहारी होते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य तेजी से बढ़ गया है. इससे विकास के साथ ही घर में ही रोजगार भी होगा. जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह, यूपी से राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

