
कोटा शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र में रोजड़ी इलाके की एक साधारण सी बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. यहां एक घर में मां और उसकी मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई
जानकारी के अनुसार, भगवानदास वैष्णव जो एक लैब टेक्नीशियन हैं उनका घर अब सन्नाटे में डूबा हुआ है. उनकी पत्नी ज्योति और आठ साल की बेटी पलक को अज्ञात हमलावरों ने गला घोंटकर मार डाला. घर से सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन भी गायब मिले सबसे दर्दनाक बात यह है कि उनका डेढ़ साल का छोटा बेटा पालने में झूलता हुआ रोते-बिलखते मिला वह इस भयानक दृश्य से अनजान था लेकिन अब उसके सिर से मां का साया और बहन का साथ हमेशा के लिए छिन गया

कल देर रात जब परिवार वाले घर पहुंचे तो ज्योति और पलक अचेत हालत में फर्श पर पड़े थे. दोनों के गले पर गहरे चोट के निशान थे और जगह-जगह खून के छींटे बिखरे हुए थे. कमरे में तीन चाय के कप पड़े मिले जिससे लगता है कि हमलावर एक से ज्यादा थे और उन्होंने घर में घुसकर चाय तक पी.
पलक तो स्कूल यूनिफॉर्म में ही थी जैसे वह घर लौटते ही इस वारदात का शिकार हो गई. पुलिस को शक है कि यह लूट का मामला हो सकता है या फिर कोई पुरानी रंजिश. लेकिन बच्ची को भी मारने से साफ है कि अपराधी परिवार से अच्छी तरह वाकिफ थे. शायद पलक उन्हें पहचानती थी इसलिए उसे चुप करा दिया गया
वारदात की खबर मिलते ही कोटा पुलिस हरकत में आ गई. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया गया. उन्होंने हर कोने से सबूत इकट्ठा किए. आज सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.
जांच के लिए तीन थानों के अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई है जो इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

