राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (RMRS) की बैठक; चिकित्सालय में भौतिक सुविधाएं मुहैया करने का निर्णय, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने नई एंबलेंस देने की घोषणा

पाली 08 नवंबर। पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत ने शनिवार को उप जिला चिकित्सालय, सुमेरपुर की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (RMRS) की बैठक ली। आयोजित बैठक में चिकित्सालय की भौतिक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने चिकित्सालय को एक एंबुलेंस प्रदान करने की घोषणा की।
एंबुलेंस के संचालन एवं व्यवस्था हेतु आरएमआरएस निधि से संचालन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। साथ ही हॉस्पीटल में एक्सरे मशीन के संचालन को लेकर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं समिति के सचिव महिपाल सिंह परमार ने गत बैठक में लिए गए प्रस्तावों की अनुपालन एवं कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रस्तावों पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि कुछ प्रस्तावों पर कार्यवाही प्रगति पर है। बैठक में पिछले अधूरे प्रस्तावों को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने हेतु चर्चा की गई। साथ ही चिकित्सालय की सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए नए प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक उपरांत मंत्री ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों कुशलक्षेम जानी तथा उनके बेहतर उपचार हेतु चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्था सुधार एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा संस्थान की उन्नति हेतु भामाशाहों एवं सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक के बाद श्री कुमावत ने कहा कि नई भर्ती में चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मिलने से चिकित्सालय की ओपीडी में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां पहले औसतन रोजाना 250 रोगियों की ओपीडी थी, जो कि अब बढकर 800 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में अन्य भौतिक सुविधाएं बढाकर यहां कि चिकित्सा सेवाएं और सुदृढ की जाएंगी।

इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. गोविन्द सिंह चुंडावत, वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ ताराचंद, एसएनओ नरपत सिंह, दिनेश कुमार, जूनियर अकाउंटेंट ललित कुमार, बीपीएम प्रमोद गिरी, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौर, महेंद्र माली, रविकांत रावल, इंदर सिंह जाखोड़ा, सुमेर सिंह पोमावा, मांगीलाल सुथार, रमेश बोहरा, डॉ. गौतम, डॉ. अमित, डॉ. प्रतीक व डॉ. मनीष मौजूद रहे।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

