
देश की राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास गाड़ी में बड़ा धमाका हुआ है. यह धमाका कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस धमाके में कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए दिल्ली में हुए बड़े धमाके के बाद आस पास के राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में भी सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है सभी जिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और मॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आईजी इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार को निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करें. इसके बाद सभी रेंज आईजी और जिला एसपी को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस बल को लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है.
राजीव कुमार शर्मा ने सभी डीसीपी/एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों आदि जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बनाए रखें. उन्होंने अधीनस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों को कहा है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात करें तथा अपने बीडीएस (Bomb Disposal Squad) दलों को भी सतर्क रखें.
इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें. इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नज़र रखने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतज़ाम करने को कहा गया है. जहां टूरिस्ट की मौजूदगी अधिक होती है, वहाँ अतिरिक्त जाप्ता तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

