
दिल्ली के महिपालपुर में रैडिसन होटल के पास एक धमाका सुनाई दिया है. गुरुवार (13 नवंबर) की सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को कॉल की गई. धमाके की वजह भी सामने आ गई है. दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि एक DTC बस का टायर फटने से ब्लास्ट की आवाज आई. वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मौके से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. फिलहाल, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं.
वर्तमान में, दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र का सत्यापन किया है और पुष्टि की है कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पुलिस और जांच एजेंसियां पहुंच गई हैं. इस दौरान दमकल विभाग के साथ सभी टीमें ये ढूंढने की कोशिश में लगी रहीं कि धमाका किस वजह से हुआ.
बता दें, लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद से दिल्ली में हाई अलर्ट है और हर जगह सुरक्षा टाइट है. ऐसे में दिल्ली के हर चौक चौराहे और संवेदनशील इलाकों में सिक्योरिटी कड़ी है और आने-जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है
डीसीपी साउथ वेस्ट ने जानकारी दी है कि महिपालपुर के रैडिसन के पास विस्फोट की सूचना मिली और पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया. कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी. मौके पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला. स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज़ आई थी. स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद से लोग सहम गए हैं. इस ब्लास्ट में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हैं जो लोकनायक अस्पताल में भर्ती हैं. इस धमाके का फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से कनेक्शन मिला है, जिसमें कई संदिग्ध आतंकी डॉक्टर्स को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से 2900 किलोग्राम विस्फोटक और कई हथियार बरामद हुए थे
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

