
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. बीड तालुका के पाली गांव के पास सोलापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गाड़ी की टक्कर डीजल टैंकर से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई और हाईवे पर आग का गोला बन गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद आग भड़क उठी. चंद मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों वाहन पूरी तरह से जलते हुए दिखाई देने लगे. डीजल और पेट्रोलियम पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन भी तुरंत रुक गए और लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर भागते नजर आए.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त टैंकर सोलापुर–धुले हाईवे से होकर डीजल ले जा रहा था. इसी वजह से टक्कर के बाद आग ने भयावह रूप ले लिया. आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं और काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. वहीं, पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया गया, ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो.

दमकल विभाग द्वारा आग को काबू में लेने का प्रयास लगातार किया जा रहा है. डीजल होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जैसे ही आग पूरी तरह शांत होगी, यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया जाएगा.
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि टैंकर के सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

