
लोकसभा में मंगलवार (16 दिसंबर,2025) को उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ सदन में पेश किया. इसे जिसे विपक्ष ‘जी राम जी बिल’ कह रहा है. बिल पेश होते ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने तीखा विरोध शुरू कर दिया और सदन की कार्यवाही बाधित हो गई
बिल पेश होते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद वेल में आ गए. हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की गई और सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया. विपक्ष ने बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की.डीएमके सांसद टीआर बालू ने बिल पेश करने का विरोध किया. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने भी सरकार के कदम पर आपत्ति जताते हुए बिल को सदन में पेश करने का विरोध किया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने नियम 72(1) के तहत कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि मनरेगा पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रभावी रहा है. उन्होंने मांग की कि इस बिल को सीधे पारित करने के बजाय संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाए
प्रियंका गांधी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मनरेगा मजदूर की पहचान दूर से हो जाती है-चेहरे पर झुर्रियां होती हैं और हाथ पत्थर की तरह कठोर होते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे में इस योजना से जुड़े किसी भी बदलाव पर गंभीर चर्चा जरूरी है. प्रियंका गांधी ने स्पष्ट रूप से बिल वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि हर योजना का नाम बदलने की जो ‘सनक’ है, वह समझ से परे है और इससे मूल उद्देश्य पर असर पड़ता है

शिवराज सिंह चौहान का पलटवार
हंगामे के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी देशवासियों के दिलों में बसते हैं. उन्होंने कहा कि गांधी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय दोनों का संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का था. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सिर्फ गांधी जी को मानती ही नहीं, बल्कि उनके विचारों को भी मानती है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी स्वयं राम राज्य की बात करते थे. उन्होंने सवाल उठाया कि ‘जी राम जी” नाम आने पर विपक्ष को आपत्ति क्यों हो रही है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

