
जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ इलाकों में 30-35 पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने के इनपुट से भारतीय सेना के कान खड़े हो गए हैं. भारतीय सेना ने चिलाए कलां मौसम के बावजूद, इन बर्फीले इलाकों में आतंकियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है. इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इन इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सेना से साझा की है
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में आतंकी घटनाओं में कमी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार सेना ने अपनी रणनीति में तब्दीली करते हुए सर्दियों में भी अपने ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. इसके लिए सेना के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की मदद ली गई है
खुफिया जानकारी के मुताबिक, चिलाए कलां की सर्दियों के चलते आतंकी, डोडा और किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपने के लिए पहुंच गए हैं. ऐसे में काउंटर-टेररिज्म ऑपेशन्स के लिए भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की यूनिट्स को इन ऊंचाई और बेहद खतरनाक इलाकों में तैनात किया गया है. इन यूनिट्स को ड्रोन और थर्मल इमेंजिग उपकरणों से लैस किया गया है.
जम्मू-कश्मीर के चिलाए कलां मौसम में हड्डियों को गलाने वाले ठंड पड़ती है. ये मौसम अमूमन 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहता है. इस दौरान, डोडा-किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होती है, लेकिन भारतीय सेना विंटर ऑपरेशन्स के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है
जानकारी के मुताबिक, सेना ने डोडा और किश्तवाड़ के बर्फीले इलाकों में अस्थायी बेस और सर्विलांस पोस्ट तैयार की हैं, ताकि आतंकियों की मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा सके. मल्टी-एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी को भारतीय सेना ने बेहद ध्यानपूर्वक विश्लेषण कर आतंकियों की मूवमेंट और छिपने के ठिकानों की पहचान की है
विंटर-ऑपरेशन्स को धार दे रही भारतीय सेना
भारतीय सेना को सटीक जानकारी का इंतजार है, ताकि पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आतंकियों का सफाया किया जा सके. भारतीय सेना की कोशिश है कि ज्वाइंट ऑपरेशन्स किए जा सकें. ऐसा करने से ओवरलैप से बचा जा सके और आतंकियों पर जमकर प्रहार किया जाए.
सेना ने अपने विंटर-ऑपरेशन्स को इसलिए भी धार दी है, क्योंकि ऐसे इनपुट भी मिले थे कि आतंकी, स्थानीय गांववालों को खाने-पीने की सामाग्री और छिपने का ठिकाना ढूंढने के लिए दवाब बना रहे हैं. सेना की मौजूदगी से आतंकियों को अलग-थलग करने की कोशिश है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

