
नए साल की पूर्व संध्या पर बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे रात ढल रही है और नया साल दस्तक दे रहा है, वैसे-वैसे खाटू नगरी ‘श्याम नाम’ से गूंज उठी है. दूर-दराज़ से आए लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू पहुँच रहे हैं, वहीं रिंगस से खाटू तक पैदल यात्रियों की कतारें लगातार बढ़ रही हैं.
हर तरफ ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. श्रद्धालुओं का कहना है कि नए साल की शुरुआत बाबा श्याम के दर्शन से करने का अपना ही सुख और सुकून है. कई भक्त तो रिंगस से ही पैदल यात्रा प्रारंभ करते हैं ताकि इस पैदल चलने की तपस्या से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए हैं. रिंगस से खाटू तक पुलिस जवानों की विशेष तैनाती की गई है. अधिकारियों और स्वयंसेवकों की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो

उमंग और भक्ति का संगम
रिंगस से खाटू तक करीब 17 किलोमीटर लंबा रास्ता इन दिनों श्याम नाम से गूंज रहा है. लाखों भक्त पैदल यात्रा कर रहे हैं. कई भक्त परिवारों और समूहों के साथ रात्रि में ही यात्रा शुरू करते हैं और सुबह होते-होते खाटू धाम पहुँचते हैं. रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवक और समाजसेवी संस्थाएं यात्रियों को जल व प्रसाद वितरित कर रही हैं. यह दृश्य मानो आस्था और सेवा का सुंदर मेल प्रस्तुत कर रहा है.
कई बुज़ुर्ग भक्त अपने बच्चों और परिवारजनों के साथ यात्रा कर रहे हैं, वहीं युवा पीढ़ी भी उत्साहपूर्वक भाग ले रही है. भक्तों का कहना है कि नए साल की शुरुआत बाबा श्याम के नाम से करना उनके लिए सौभाग्य की बात है
खाटूधाम में नए साल की पूर्व संध्या पर भक्तों की भीड़ ने धार्मिक माहौल को और अधिक रोशन कर दिया है. पूरे खाटू कस्बे में स्वागत द्वारों और लाइटिंग की विशेष सजावट की गई है. स्थानीय लोग भी दुकानों और धर्मशालाओं में दर्शनार्थियों की सेवा में जुटे हुए हैं.
हर चेहरा भक्ति और रोमांच से भरा दिखाई दे रहा है. बच्चे, महिलाएं और बुज़ुर्ग सभी बाबा श्याम के जयकारों में लीन हैं. ऐसा प्रतीत होता है मानो पूरा खाटू नगर ‘श्याम मय’ हो गया है. जैसे-जैसे घड़ी नए साल की ओर बढ़ रही है, वैसा ही भक्तों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. सभी श्रद्धालु बाबा श्याम से प्रार्थना कर रहे हैं कि नया साल देश, समाज और मानवता के लिए शांति, समृद्धि और सुख लेकर आए
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

