
राजस्थान के जयपुर ग्रामीण इलाके में चौमूं कस्बे के बस स्टैंड के पास 25 दिसंबर की रात को हुआ विवाद अब प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में बदल गया है. मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने की वजह से भड़की झड़प में पुलिस पर पत्थर फेंके गए थे प्रशासन ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू किया है. इस अभियान में बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं
नगर परिषद ने पुलिस की मदद से इमाम चौक इलाके में कार्रवाई की. यहां 20 से ज्यादा दुकानों के सामने बनी अवैध सीढ़ियां और रैम्प तोड़ दिए गए. तीन गैरकानूनी इमारतों को सील कर दिया गया.
प्रशासन का कहना है कि इन अतिक्रमणों के लिए पहले ही नोटिस दिए गए थे. नोटिस में 31 दिसंबर तक जवाब मांगा गया था लेकिन कई लोगों ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिए. इसलिए अब सख्त कदम उठाया गया. कार्रवाई के दौरान इलाका सूना रहा. कई दुकानें और घर पहले से बंद थे जिससे व्यापार ठप हो गया
कार्रवाई के बीच जमीन खोदने पर कुछ संदिग्ध सामान मिला. लोगों में चर्चा हुई कि पिस्टल जैसी वस्तु और फरसा मिला है लेकिन पुलिस ने इसे गलत बताया. थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि ये हथियार नहीं हैं. कचरे के ढेर से सिर्फ एक एयरगन मिली है
डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने कहा कि एयरगन किसकी है और कहां से आई इसकी जांच हो रही है. कुल 20 अतिक्रमण हटाए गए हैं और तीन निर्माण सीज हैं. प्रशासन ने कहा कि कानून के मुताबिक सब कुछ किया गया राजस्थान में कानून का राज कायम है और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल चौमूं में पुलिस की सख्त निगरानी है. प्रशासन अलर्ट है और किसी भी नई घटना को रोकने के लिए तैयार है
इस कार्रवाई पर राजनीति भी गरमा गई है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ यह कड़ा कदम सराहनीय है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

