
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा गांव में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार (7 जनवरी) को जिले के संगरिया कस्बे में बीते एक माह के भीतर तीसरी महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए. इस महापंचायत में हनुमानगढ़ के अलावा हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया. महापंचायत के दौरान किसानों ने एथेनॉल फैक्ट्री के प्रस्तावित निर्माण को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई

महापंचायत को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया. 10 दिसंबर को आयोजित महापंचायत के बाद हुई आगजनी और बवाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने संगरिया क्षेत्र में कल शाम से आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं. इसके साथ ही संगरिया क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए संगरिया कस्बे और आसपास के इलाकों में 614 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. संगरिया में जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल भी लगाया गया
महापंचायत के मंच से किसानों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए बताया कि अब 11 फरवरी को जिले के तलवाड़ा में अगली महापंचायत आयोजित की जाएगी. किसानों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा.
महापंचायत के दौरान जिला प्रशासन की ओर से किसान नेताओं को वार्ता का न्योता दिया गया, लेकिन किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक MoU रद्द करने और मुकदमे वापस लेने की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक प्रशासन से किसी भी तरह की वार्ता नहीं की जाएगी. किसानों का कहना है कि एथेनॉल फैक्ट्री से क्षेत्र की जमीन, पानी और पर्यावरण को नुकसान होगा, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
फिलहाल तलवाड़ा में अगली महापंचायत की मंच से घोषणा के साथ ही संगरिया में महापंचायत का शांतिपूर्ण समापन कर दिया गया. अब देखना होगा कि किसान आगे इस आंदोलन को लेकर किस तरह की रणनीति के साथ आगे बढ़ते है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

