
जयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इस सम्मेलन की शुरुआत गुरुवार को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की. इस दौरान आधुनिक युग में पुलिस को और सशक्त करने के मुद्दे पर चर्चा होगी सम्मेलन में पुलिस के तमाम आला अधिकारी सम्मेलन में मौजूद रहे. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास मौजूद सहित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग भास्कर सावंत भी मौजूद रहे. इस दौरान राजस्थान में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ई विजिटर पोर्टल का शुभारंभ किया गया. इस पोर्टल के माध्यम से होटल में रुकने वाले पर्यटकों की सूचना मिल सकेगी
ई जीरो एफआईआर सिस्टम शुरू हुआ
इसके साथ ही साइबर संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिए ई4सी के साथ मिलकर ई जीरो एफआईआर सिस्टम शुरू किया गया है. इसके तहत 10 लाख से अधिक रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 1039 हेल्पलाइन नंबर, NCRB पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली शिकायत स्वतः ही दर्ज हो जाएगी, इससे लोगों को शिकायत दर्ज करवाने में परेशानी नहीं होगी. साथ ही जल्दी न्याय मिलने की उम्मीद रहेगी
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य देश-प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आंतरिक सुरक्षा को दुरुस्त करना होता है. हमारे सामने जो चुनौतियां है, उन पर चर्चा होती है. राजस्थान वह प्रदेश है जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा सबसे ज्यादा है. साथ ही 5 प्रदेशों की सीमा लगती है. उन 5 प्रदेशों का मिजाज भी आप जानते हैं. किसी राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कानून व्यवस्था का भी एक बड़ा हाथ होता है
उन्होंने कहा कि अपराध कई तरह के होते हैं. कई बार ऐसे केस आते हैं, जो पहली बार होते हैं. उन्हें हम किस तरह डील करते हैं, यह देखना होगा. सरकार आते ही हमने कहा था कि हम पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए जो चाहे वो करने के लिए तैयार हैं. पिछले 2 वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला अत्याचार में 10 प्रतिशत, लूट में 50 प्रतिशत, हत्या में 15 प्रतिशत की कमी आई है. इसी तरह हर अपराध में कमी आई है, लेकिन इसे और बेहतर करने की आवश्यकता है. हमारा उद्देश्य है राज्य में शांति किस तरह हो सकती है. अपराध की रोकथाम के लिए नशे का कारोबार, गैंगस्टर एक्टिविटी सबको रोकना होगा.
उन्होंने कहा कि हमें अपने आसूचना तंत्र को भी विकसित करना होगा. साइबर अपराध पर भी हमें 100 प्रतिशत अंकुश लगाना है. इसको लेकर भी हमें चलना है.
उन्होंने कहा कि एक कहावत है टूटी फूटी ठठेरे के द्वार. इस कहावत को समझिए कुछ भी होगा पुलिस के पास आएगा. आपको उसे सुधारना होग, इसलिए यह व्यवस्था भी आपको ही बनानी है. हमें हर व्यक्ति को यह विश्वास दिलाना है कि किसी को कोई परेशानी ना हो
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

