
झुंझुनूं जिले में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से असली सोना निकालकर नकली सोना रखने के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. बैंक के तत्कालीन मैनेजर और डिप्टी मैनेजर ने बैंक के बीसी संचालक के साथ मिलकर न सिर्फ सोने को लॉकर से गायब करने का खेल खेला, बल्कि लोन धारकों को लोन की पूरी रकम भी नहीं दी. बैंक लॉकर से जब असली सोना निकालकर नकली सोना रखने की बात पता चली तो कई ग्राहक ऐसे भी सामने आए
पीड़ितों का कहना है कि यह सिर्फ साढ़े छह करोड़ के सोना का मामला नहीं है, बल्कि 60-70 करोड़ रुपये फर्जीवाड़ा है मामला सिर्फ बैंक और कुछ ग्राहकों के बीच था. अब वो सबके सामने आने के बाद बड़ी संख्या में पीड़ित भी बैंक पहुंचे और अब मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बैंक के तत्कालीन मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश ने बैंक के बीसी संचालक संतोष सैनी के साथ मिलकर न केवल असली गोल्ड को पार करके बैंक लॉकर में नकली गोल्ड रख दिया, बल्कि लोन धारकों को लोन की पूरी राशि तक नहीं दी. यहीं नहीं कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें गलत तरीके से लोन उठाकर खुद ही राशि हड़प ली
एक महिला ने बताया कि उसने बीसी संचालक संतोष सैनी से प्लॉट को गिरवी रखकर सात लाख रुपए लोन लेने की बात कही थी. संतोष सैनी ने दो लाख रुपए घूस के मांगे और बाद में सिर्फ 50 हजार रुपए दिए. जब महिला का पति विदेश से आया और वह बैंक गया तो पता चला कि उसकी पत्नी के नाम से भैंस पर लोन भी चल रहा है, जबकि उसके घर में तो बकरी तक नहीं है. न ही पत्नी बैंक में कभी गई.
इसी तरह एक व्यक्ति को दो साल पहले तत्कालीन मैनेजर अमित कुमार ने महिला शक्ति योजना में साढ़े 09 लाख रुपए का लोन दिया. इसमें से पांच लाख रुपए खुद ही रख लिए और 50-50 हजार रुपए हर महीने देना का वादा किया. पर अब तक एक रुपये नहीं दिया. इस व्यक्ति को भी तीन गोल्ड लोन दिए. जिनमें से दो गोल्ड लोन के गहने गायब हैं. एक गोल्ड लोन के गहने भी जमा करवाए गए, जिनमें से आधे गहने पार हैं. एक महिला का 680 ग्राम के करीब सोना गायब है
60-70 करोड़ का फर्जीवाड़ा
अन्य ग्राहक भी अपने गहनें और लॉकर में रखे सामान को संभालने बैंक में पहुंच रहे हैं. पीड़ितों का कहना है कि यह फर्जीवाड़ा सिर्फ छह-साढ़े छह करोड़ का नहीं, बल्कि 60-70 करोड़ का है. कुछ पीड़ित तो एक हफ्ते से अपने गोल्ड को लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बैंक के पास ना कोई जवाब है और ना ही कोई समाधान. इधर, बैंक प्रबंधन ने मामले को लेकर तत्कालीन मैनेजर अमित कुमार, डिप्टी मैनेजर अनंत प्रकाश समेत करीब आधा दर्जन कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है
मामले में बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार सिहाग ने दो दिन पहले नवलगढ़ थाने में अमित, अनंतप्रकाश और संतोष सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके कल सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. मामले के बाद पंजाब नेशनल बैंक के हनुमानगढ़ सर्किल से एजीएम सुधीर कुमार सोहू के नेतृत्व में भी एक टीम नवलगढ़ पहुंच गई है. एजीएम सुधीर कुमार सोहू ने कहा कि पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. बैंक के साथ उनके ही अधिकारी-कर्मचारी व एजेंट ने धोखा किया है, लेकिन ग्राहकों के साथ कोई धोखा नहीं होगा. सर्किल की टीम इस मामले में ग्राहकों को क्लेम देने के लिए पूरा प्लान तैयार कर रही है. हम सभी ग्राहकों को ना उनका क्लेम देंगे, बल्कि संतुष्ट भी करेंगे
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

