
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो चुका है. सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट 2026 प्रस्तुत किया. बजट पेश होने के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा शुरू हुई. इस चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर जोरदार हंगामा देखने को मिला, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. इसी क्रम में अब बुधवार, 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने वाले हैं.
इस बीच कांग्रेस सांसद किरण कुमार ने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री को आज शाम 5 बजे बोलना है, लेकिन मुझे नहीं पता कि आज भारत के प्रधानमंत्री बोलेंगे या ट्रंप के पीएस (पर्सनल सेक्रेटरी). इस देश में हर फैसले पर, यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी ट्रंप ने 50 बार कहा कि उन्होंने सीजफायर में दखल दिया, लेकिन मोदी ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा कि ऐसा हुआ या नहीं. मुझे नहीं पता कि आज वे भारत की ओर से बात करेंगे या व्हाइट हाउस में लिए गए फैसलों की ओर से. भारत की जनता चाहती है कि हर मुद्दे पर सदन के पटल पर चर्चा हो. इसी वजह से जनता ने हमें चुना है
कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक
संसद भवन में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक हुई. बैठक में प्रियंका गांधी, मानिक टैगोर, गुरजीत औजला, राजा बरार, के सुरेश सहित कई सांसद मौजूद रहे. संसद में फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर रणनीति बनाने की खबर है
निलंबित सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन
संसद के वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए लोकसभा के आठ सदस्यों ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया.इन सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. इन सांसदों ने हाथ में एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘पीएम इज कंप्रोमाइज्ड’ लिखा हुआ था.सदन में आसन की ओर कागज फेंकने के कारण मंगलवार को विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एस. वेंकटेशन शामिल हैं
सूत्रों के मुताबिक पांच और सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है. स्पीकर ऑफिस इनकी भूमिका की जांच कर रहा है इसमें दो महिला सांसद भी हैं. अब तक आठ सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

