
बीकानेर में खेजड़ी वृक्षों की कटाई के विरोध में संत समाज का आमरण अनशन लगातार जारी है अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज बिश्नोई ने खेजड़ी को आस्था, धर्म और पर्यावरण से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार से संवाद कर समाधान की मांग की है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि यदि संतों की मांगें सही हैं तो विधानसभा में समर्थन देकर कानून प्रक्रिया शुरू करें. इसे बिश्नोई समाज का पर्यावरण बचाने का अंतिम प्रयास बताया गया
धरना स्थल पर सैकड़ों लोग अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठे हैं, जिनमें साधु – संत, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं. आज संत समाज ने सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि खेजड़ी के लिए वे प्राण त्यागने को भी तैयार हैं. अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम अनशन स्थल पर तैनात है

महापड़ाव स्थल पर संत समाज के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अनशन पर बैठे हैं. सरकार से लगातार खेजड़ी संरक्षण की मांग की जा रही है. अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं तो उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है. इस बीच बुधवार को 10 से अधिक अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई. अनशन पर बैठे संतों ने सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम दिया है सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध व डॉ. सुरेंद्र बराम के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लगातार मेडिकल जांच कर रही है. फिलहाल धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद हैं, लेकिन अब तक सरकार से कोई वार्ता नहीं हो सकी है. अनशन बैठे लोगों ने जल्द से जल्द ट्री एक्ट कानून लागू करने की मांग की है
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत खेजड़ी बचाओ आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं. मंगलवार को वसुंधरा ने खेजड़ी बचाओ आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर खेजड़ी के पेड़ की पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की.

वसुंधरा ने कहा कि खेजड़ी कोई साधारण पेड़ नहीं है, हमारे लिए यह एक पवित्र पेड़ है. यह हमारी आस्था और भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. हमारी परंपरा में खेजड़ी की पूजा की जाती है. मैं खुद भी खेजड़ी के पेड़ की पूजा करती हूं. जब हम किसी देवता की पूजा करते हैं, तो उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है. राजनीति से ऊपर उठकर हमें इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए. इसे बचाया जाना चाहिए
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

