
बीजेपी से राज्यसभा सांसद और राजस्थान के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल शनिवार को कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी निजी रिजॉर्ट पहुंचे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की और केंद्रीय बजट को लेकर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह बजट देश के विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस बजट में गरीब तबके से लेकर हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। केंद्रीय बजट में राजस्थान का पूरा ध्यान रखा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वसुंधरा राजे हमारी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो हर कार्यक्रम में मौजूद रहती हैं चाहे वह प्रदेश का हो या दिल्ली का हो। इसके अलावा उन्होंने अंता विधानसभा उपचुनाव में भी अपना पूरा योगदान दिया था। यह हम सभी ने देखा है। वसुंधरा राजे और भजनलाल के बीच बातचीत को लेकर भी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह हम सभी जानते हैं कि दोनों के बीच बहुत अच्छे से बातचीत होती है। राजस्थान के विकास को लेकर भी कई बार बातचीत हुई है और जहां तक मुझे पता है कि दोनों की ऊपर बड़ी अच्छी सेटिंग है और दोनों अच्छे से काम करते हैं।
वहीं, प्रदेश प्रभारी से जब मोरपाल सुमन की चिट्ठी को लेकर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक मेरे पास कोई आधिकारिक चिट्ठी नहीं आई है। अगर चिट्ठी आती है तो उसको संज्ञान में लिया जाएगा। अंता का चुनाव हम हार गए लेकिन उस हार से हम आगे सबक लेंगे और आने वाले चुनाव में हम अंता विधानसभा भी जीतेंगे।
कांग्रेस द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों को लेकर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 2014 में कांग्रेस सरकार चली गई। अब भविष्य में उनको कहीं भी वापस आने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राजस्थान में कभी हो जाता था कि 5 साल में कांग्रेस को मौका मिल जाता था। लेकिन वर्तमान में जिस तरह राजस्थान में काम हो रहे हैं तो कांग्रेस को राजस्थान से भी अपनी जमीन हाथ से खिसकती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के लिए राजनीति एक व्यवसाय बन कर रह गई है। इसलिए उनको दर्द हो रहा है। क्योंकि जिसका व्यवसाय बंद होता है उसको तकलीफ होती है। इसलिए वह सिर्फ प्रधानमंत्री को ही टारगेट करते हैं।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

