
कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमें मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है, उसी के पास में एक दूसरी बिल्डिंग में जेसीबी से काम चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि जेसीबी की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है. बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन थी. उसकी दो मंजिले की संरचना पूरी तरह बन गई थी, जबकि तीसरे मंजिल पर काम चल रहा था. इसी बीच शनिवार (07 फरवरी) को देर शाम यह हादसा हो गया
![]()
जानकारी के अनुसार, तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इलाके में बिजली बंद करवा दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। रात करीब 9 बजे के अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई।

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि अभी तक मलबे से सात लोगों को निकाल अस्पताल भेज दिया गया है, उनकी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है. हमें सकरात्मक उम्मीद कर रहे हैं. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद है, मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है. बिल्डिंग के पास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बिल्डिंग गिरते ही ऐसे आवाज आई, जैसे पटाखे फूट रहे हों. मौके पर चीख-पुकार मच गई है. इलाके में बड़ी संख्या में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कोचिंग छात्र रहते हैं

अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई-शिक्षा मंत्री
हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मौके पर पहुंचे मौके हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा-सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचा हूं। मैंने स्थिति का जायजा लिया है। अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव टीमें पूरी राहत के साथ जुटी हुई हैं।

ओम बिरला ने जताया दुख, तेज राहत-बचाव के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के इंद्रविहार क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं। ओम बिरला ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों को और गति दी जाए, ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को धैर्य और संबल मिले, यही उनकी कामना है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

