
संसद के बजट सत्र का आज यानी 10 फरवरी को 10वां दिन है. लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. सरकार-विपक्ष में सहमति बनने के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. अखिलेश यादव ने भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर सरकार पर निशाना साधा
बजट सत्र से पहले इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संसद भवन में हो रही है. बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, टीएमसी से शताब्दी राय समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद हैं. इसमें लोकसभा और राज्यसभा की रणनीति तय की जा रही है.संसद भवन में हुई इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक में फैसला हुआ है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने दिया जाएगा. तभी सदन चलेगा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगा. इंडिया ब्लॉक ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दाखिल किया है, जिसे 118 सांसदों ने समर्थन दिया है. हालांकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. टीएमसी नेता का कहना है कि वह संसद को सुचारू रूप से चलने देने के पक्ष में हैं. सांसद गौरव गोगोई, सांसद के सुरेश, सांसद मोहम्मद जावेद ने प्रस्ताव दिया है. नियम 94c के तहत 100 से ज्यादा सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन किया
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा “तो मारते हमें. आप गुंडे हैं न. आप तो साबित कर रहे हो बोलने नहीं देते हो. गुंडे हो, लो अभी यहां मार लो हमें. हम तो यहीं बैठे हैं. यह सांसद बैठे हैं, इन्हें बाहर निकाल रखा है. आपकी तो गुंडागर्दी चल रही है, चलाओ गुंडागर्दी. लोकतंत्र में गुंडागर्दी की जगह नहीं होती, याद रखिएगा. यह सब इतिहास में दर्ज हो जाएगा
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने खिलाफ दिए गए स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर सचिवालय को इसको एग्जामिन करके कार्रवाई करने को निर्देश दिया है. विपक्ष के 118 सांसदों ने इस नोटिस पर साइन किए हैं, हालांकि टीएमसी के सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर करने से परहेज किया है
अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
लोकसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘अगर यही डील होनी थी तो 11 महीने क्यों इंतजार कराया. हमने अपना बाजार एक बार फिर से खोल दिया. सपा प्रमुख ने कहा कि ये बजट दिशाहीन है. सरकार के पास ऐसा कोई विजन नहीं है कि हमारा देश 2047 तक विकसित हो जाएगा. इस बजट में पीडीए के लिए कुछ नहीं है. ऐसा लग रहा है कि सरकार ने इनके बारे में सोचना ही छोड़ दिया
अखिलेश यादव ने संसद में कहा, ‘अगर अमेरिका के साथ डील होनी थी तो 11 महीने क्यों इंतजार कराया. बजट पर पहला सवाल है कि डील पहले बनी या बजट. बजट का हलवा यहां बंटा या वहां. हमने अपना बाजार एक बार फिर से खोल दिया. हमारी आत्मनिर्भरता, स्वदेशी कहां जाएगी. जनता बीजेपी से जानना चाहती है कि जीरो बड़ा है या 18.’
सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, ‘पीएलआई और मेक इन इंडिया योजना सफल नहीं हो पाई. पीएम मोदी ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ दिया. सरकार ने जो बजट पेश किया है वो दिशाहीन है.’
वित्त मंत्री के बयान में बंगाल का जिक्र नहीं: अभिषेक बनर्जी
लोकसभा में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “अखिलेश जी मुझसे पहले बोल रहे थे. वे कह रहे थे कि वे देखना चाहते हैं कि इस बजट में यूपी को क्या मिला है. वित्त मंत्री ने 85 मिनट तक भाषण दिया. बंगाल का जिक्र तक नहीं हुआ. यहां तक कि इस बजट में जिस डंकुनी से माल ढुलाई कॉरिडोर का जिक्र है, उसकी घोषणा मूल रूप से 2009 में तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने की थी, जो अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘संविधान राज्यों के बीच समानता का वादा करता है, लेकिन यह सरकार पक्षपात करती है. सहयोगियों को पैसा दिया जाता है जबकि विरोधियों को भूखा रखा जाता है. यह सहकारी संघवाद का मॉडल नहीं है, यह चंदा आधारित संघवाद का मॉडल है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

