
नीमकाथाना के प्रसिद्ध गणेश्वर तीर्थ धाम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कुंड में फेंके गए एक सूटकेस में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि धाम परिसर सहित आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के अनुसार, दो युवक वहां आए थे। उनके हाथ में एक सूटकेस और एक थैली थी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। कुछ ही पलों बाद उन्होंने सूटकेस को कुंड में फेंक दिया। मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पानी के भीतर तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट की आवाज तीन बार सुनाई दी, जिससे ऐसा लगा मानो लगातार धमाके हो रहे हों। घबराए मजदूर जान बचाने के लिए काम छोड़कर दूर भाग गए।
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सूटकेस के टुकड़े उड़कर कुंड की चारदीवारी तक जा पहुंचे। दीवारों पर अज्ञात सामग्री के छींटे दिखाई दिए हैं और कई स्थानों पर दरारें भी पड़ गईं। धमाके से कुंड का पानी उछलकर बाहर आ गया, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ देर तक मौके पर धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में और अधिक दहशत फैल गई।
मजदूर ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ जीर्णोद्धार कार्य में लगा था। तभी दो व्यक्ति आए और बिना कुछ कहे सूटकेस कुंड में फेंक दिया। देखते ही देखते तेज धमाका हुआ और वे सभी जान बचाकर भागे। घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा वहां मौजूद मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दो संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सूटकेस में भरी सामग्री और विस्फोट के उद्देश्य का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। एहतियात के तौर पर तीर्थ धाम परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

