
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल जगह बना ली है और अब खिताबी भिड़ंत में उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. जैकब बैथेल ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड को चौथी बार फाइनल में नहीं ले जा पाए. भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना डाले थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन बना पाई और 7 रनों से मैच हार गई. इस पूरे मैच में कुल 499 रन बने 254 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने 17 ओवरों में 209 रन बना लिए थे. उसे अंतिम 3 ओवरों में 45 रन बनाने थे. जैकब बैथेल और सैम कर्रन सेट हो चुके थे और इंग्लैंड की जीत पूरी तरह मुमकिन नजर आ रही थी.
इसी बीच 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए और यहीं से मैच का रुख भारत की ओर मुड़ चुका था. अब सबकी नजरें हार्दिक पांड्या पर थीं. 19वें ओवर में हार्दिक गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर बैथेल ने सिक्स लगा दिया. इंग्लैंड वापसी के मूड में लग रही थी, लेकिन तीसरी गेंद पर हार्दिक ने सैम कर्रन को आउट कर दिया. अब 9 गेंदों में इंग्लैंड को 32 रन बनाने थे.
हार्दिक ने अगली 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए और इस ओवर में सिर्फ 9 रन आए. बुमराह और हार्दिक के 2 ओवरों में सिर्फ 15 रन आने से इंग्लैंड पूरी तरह मैच से बाहर हो चुका था. बाकी काम शिवम दुबे ने कर दिया, जिन्होंने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जैकब बैथेल को 105 के स्कोर पर आउट कर दिया
बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने भारत के लिए 89 रनों की पारी खेली थी, उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन और ईशान किशन ने भी 39 रनों का योगदान दिया था. सभी ने मिलकर टीम इंडिया को 253 के स्कोर तक पहुंचाया. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा प्रभावी साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट लिया
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

