जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भाटी ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण

पाली, 07 मार्च। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी, पाली द्वारा शनिवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह, पाली में कुल 94 बंदी निरुद्ध पाए गए।
निरीक्षण दौरान सचिव भाटी ने बंदीगण से वार्तालाप कर कारागृह में उपलब्ध भोजन, चिकित्सीय सुविधाएं, पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ होने अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरुद्ध न रहे। इस के लिए सचिव भाटी द्वारा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही ऐसे बंदियों के संबंध में भी जानकारी ली गई जिनकी जमानत होने के उपरांत भी वे कारागृह में निरुद्ध हैं। सचिव भाटी ने बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा नवआगंतुक बंदियों से वार्तालाप कर घटना अथवा आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
कारागृह प्रशासन द्वारा बताया गया कि सभी बंदियों की ओपीडी के समय नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा आपात स्थिति में बंदियों को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली रेफर किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान कारापाल, जिला कारागृह जोराराम, उपकारापाल गुलाबचंद, मेल नर्स, जेल डिस्पेंसरी रविंद्र परिहार एवं सहायक जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

