विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दिखाई तिरूपति तीर्थ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी

जयपुर, 7 मार्च। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के अंतर्गत मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन से तिरूपति के लिए विशेष ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीर्थयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का विषय है, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी माध्यम है। इस प्रकार की योजनाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल है, इसके माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की आस्था और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जा रही है, जिससे उन्हें धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो रहा है।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत शनिवार को मदार से तिरूपति वाया भीलवाड़ा, चितौड़गढ़ की विशेष ट्रेन अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन से प्रातः 11.15 बजे रवाना हुई। योजना के अंतर्गत ट्रेन से एक हजार यात्रियों को तिरुपति की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया। इसमें अजमेर संभाग से 600 तथा उदयपुर संभाग से 400 यात्रियों को तिरुपति की यात्रा पर भेजा गया। अजमेर संभाग के मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन से 376 एवं भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से 224 यात्री शामिल हुए। यह 6 दिवसीय यात्रा है। इसकी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी जाती है।यात्रियों को भोजन, आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है। यह विशेष ट्रेन पूर्णतः वातानुकूलित है।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने तीर्थयात्रियों को सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

