Exclusive
Breaking News

जयपुर नगर निगम: भाजपा की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर, रावणा राजपूत समाज में भारी उत्साह जयपुर नगर निगम: भाजपा की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर, रावणा राजपूत समाज में भारी उत्साह

निकाय चुनावों पर अशोक गहलोत का तीखा हमला: बोले- ‘भाजपा ने पार कीं अनैतिकता की सारी हदें, आजादी के बाद पहली बार सत्ता और धनबल का ऐसा खुला दुरुपयोग’ निकाय चुनावों पर अशोक गहलोत का तीखा हमला: बोले- ‘भाजपा ने पार कीं अनैतिकता की सारी हदें, आजादी के बाद पहली बार सत्ता और धनबल का ऐसा खुला दुरुपयोग’

राजस्थान हाईकोर्ट: 37 न्यायाधीशों को न्यायिक जिलों की नई संरक्षकता सौंपी, जस्टिस कुलदीप माथुर बने पाली व फलोदी के संरक्षक जज राजस्थान हाईकोर्ट: 37 न्यायाधीशों को न्यायिक जिलों की नई संरक्षकता सौंपी, जस्टिस कुलदीप माथुर बने पाली व फलोदी के संरक्षक जज

सुमेरपुर: ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत साईं गार्डन में खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता व स्वास्थ्य का दिया साझा संदेश सुमेरपुर: ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत साईं गार्डन में खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता व स्वास्थ्य का दिया साझा संदेश

पंचायती राज चुनाव 2026: पाली की 24 ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी पूरी, चुनावी तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार; नए वोटर जोड़ने की मुहिम तेज पंचायती राज चुनाव 2026: पाली की 24 ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी पूरी, चुनावी तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार; नए वोटर जोड़ने की मुहिम तेज

जयपुर नगर निगम: भाजपा की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर, रावणा राजपूत समाज में भारी उत्साह
जयपुर नगर निगम: भाजपा की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर, रावणा राजपूत समाज में भारी उत्साह

जयपुर। जयपुर नगर निगम के उपमहापौर (डिप्टी मेयर) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज कंवर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वे जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महिला डिप्टी मेयर चुनी गई हैं; इससे पहले इस पद पर कभी कोई महिला आसीन नहीं रही थी। पहली बार पार्षद का चुनाव जीतकर निगम पहुंचीं सरोज कंवर ने अपने पहले ही कार्यकाल में यह महत्वपूर्ण दायित्व हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सरोज कंवर की इस शानदार उपलब्धि से रावणा राजपूत समाज में भारी खुशी और उत्साह का माहौल है। वे भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री तथा रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला की धर्मपत्नी हैं। पार्टी द्वारा पहली बार उनके परिवार से महिला चेहरे पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया गया था, जिस पर वे पूरी तरह खरी उतरीं। राजधानी के इस प्रतिष्ठित पद पर उनकी ताजपोशी को सियासी हलकों में रावणा राजपूत समाज के बढ़ते सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व व सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।

डिप्टी मेयर पद के लिए हुए मतदान में कुल 149 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की पार्षद वंदिता शर्मा पैर में गंभीर चोट लगने के कारण वोटिंग के लिए निगम मुख्यालय नहीं पहुंच सकीं, जिसके चलते कुल 149 वोट ही पड़े। मतगणना के दौरान भाजपा की सरोज कंवर को 89 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान मंसूरी को 58 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पूरी मतदान प्रक्रिया में 1 वोट नोटा (NOTA) के खाते में गया, वहीं 1 वोट नियमों के तहत खारिज घोषित किया गया।

परिणामों की आधिकारिक घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और रावणा राजपूत समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। नव-निर्वाचित डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने इस ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे राजधानी के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories