
सुमेरपुर/पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण के कड़े नियमों में सरलीकरण और विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ‘EWS सरलीकरण यात्रा’ के तीसरे दिन पाली जिले में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा जैसे ही सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र और तखतगढ़ नगर पहुंची, स्थानीय सर्वसमाज और युवाओं ने ऐतिहासिक गर्मजोशी के साथ भाटी की अगवानी की। करीब 50 लग्जरी गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ चल रही इस यात्रा के दौरान तखतगढ़ में विधायक भाटी को बाकायदा ऊंट पर बैठाया गया और दो विशाल जेसीबी मशीनों से उन पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की गई। स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए तखतगढ़ पुलिस को नेशनल हाईवे 325 पर यातायात डायवर्ट करना पड़ा।

यात्रा के दौरान पाली और जालोर जिले के तखतगढ़, बिठिया, बलुपुरा, बांकली, खिवांदी, सांडेराव, मुंडारा, बालियान, बाली और फालना सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में स्वागत द्वारों पर समर्थकों का तांता लगा रहा। सांडेराव में फोरलेन हाईवे से गुजरते समय सैकड़ों ग्रामीणों ने काफिले को रोककर समर्थन जताया, जिसके बाद भाटी निंबेश्वर टोल प्लाजा होते हुए सीधे प्रसिद्ध तीर्थ निंबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख, शांति व खुशहाली की कामना की।

फालना में स्कूली बच्चों को देख भावुक हुए भाटी: बोले- ‘यह लड़ाई आने वाली पीढ़ी के भविष्य की है’
फालना कस्बे से गुजरते समय विधायक भाटी का सामना स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही स्कूली बच्चों की एक बस से हुआ। दूर से ही हाथ हिलाकर बच्चों से हुए आत्मीय संवाद ने यात्रा को एक भावुक मोड़ दिया। भाटी ने कहा कि उन मासूम चेहरों की मुस्कुराहट ने इस संघर्ष के संकल्प को और अधिक मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण की जटिल नियमावलियों और विसंगतियों का सबसे बड़ा नुकसान गरीब परिवारों के इन्हीं होनहार बच्चों को झेलना पड़ रहा है। जब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का कोई पात्र युवा कागजी नियमों और विसंगतियों के कारण अवसरों से वंचित रह जाता है, तो यह पूरी व्यवस्था की विफलता है। यह यात्रा केवल वर्तमान अधिकारों का आंदोलन नहीं, बल्कि आने वाले कल की पीढ़ी को निष्पक्ष और समान अवसर दिलाने की सामूहिक लड़ाई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर तीखा हमला: ‘जब चुनाव में हामी भरी थी, तो अब समाधान में क्या रुकावट है?’
सुमेरपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ पर बिना नाम लिए सीधे राजनीतिक तीर चलाए। भाटी ने याद दिलाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान शिवगंज में भाजपा के वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष ने स्वयं सार्वजनिक रूप से माना था कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण में आ रही विसंगतियों की समस्या पूरी तरह जायज है और इसका त्वरित समाधान होना चाहिए।

भाटी ने सवाल दागते हुए कहा कि आज वही नेता राज्यसभा सांसद के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जैसे शीर्ष और निर्णायक पद पर बैठे हैं, तो अब इस न्यायोचित मांग को पूरा करने में क्या रुकावट आ रही है? क्या चुनाव के समय आम जनता से केवल वोट बटोरने के लिए यह झूंठा वादा किया गया था? उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे उन नेताओं से सवाल पूछें जो चुनाव में हामी भरते हैं और सत्ता में आते ही अपने वादों को भूल जाते हैं। भाटी ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य स्तर पर ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्रों में समानता, भूमि व संपत्ति के व्यावहारिक नियमों में छूट और सरलीकरण जब तक लागू नहीं हो जाता, युवाओं और समाज के हक की यह जंग जारी रहेगी।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (461)
- इतिहास (58)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (30)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (24)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (69)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (444)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (101)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (14)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (759)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (236)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (74)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (999)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (42)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)




