Exclusive
Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—’आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल’ मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—’आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल’

सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास

आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर

पाली में 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिलाई शपथ, उद्घाटन मैच में भिड़े डीडवाना और चित्तौड़गढ़ पाली में 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिलाई शपथ, उद्घाटन मैच में भिड़े डीडवाना और चित्तौड़गढ़

खाद्य सुरक्षा योजना: पाली जिले में 28 से 30 सितंबर तक ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, पंचायत समितियों में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का काम तेज खाद्य सुरक्षा योजना: पाली जिले में 28 से 30 सितंबर तक ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, पंचायत समितियों में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का काम तेज

सुमेरपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 'युवा संवाद': बोले- 'युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिभा ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत'
सुमेरपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का ‘युवा संवाद’: बोले- ‘युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिभा ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत’

सुमेरपुर (पाली)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने सोमवार को सुमेरपुर के प्रवास के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान – जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत सीएलजी (CLG) कैंपस में आयोजित भव्य युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके नवाचारों, भविष्य की आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर खुलकर चर्चा की।

May be an image of one or more people, dais and text

सभागार में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि किसी भी देश और राज्य की तरक्की का असली आधार वहां की युवा शक्ति होती है। युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा, प्रतिभा और लीक से हटकर सोचने का जज्बा ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं को सुनना सदैव ऊर्जा और नई प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को पूरा करने में हमारे नौजवानों की भागीदारी और सामर्थ्य सबसे निर्णायक साबित होने वाला है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहने का आह्वान किया।

May be an image of one or more people, people studying and text

इस विशेष संवाद कार्यक्रम में भाजपा पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा और सीएलजी ग्रुप के डायरेक्टर छगन लाल गहलोत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और सैकड़ों की संख्या में युवा व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों और सीएलजी प्रबंधन ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories